Skip to main content

आत्महत्या या ह्त्या..?

जीवन ऊपर वाले का दिया हुआ सबसे अनमोल तौहफा है फिर ना जाने क्यों इस अनमोल तौह्फे की कद्र नहीं कर पाते दरअसल में बात जीवन की नहीं बल्कि इस जीवन में हमसे जुड़े लोगो की भी है क्यों कोई कैसे अपने आपको ख़त्म कर लेता है क्या उसको उससे जुड़े किसी इंसान की जरूरत ने नहीं रोका होगा..ये तब सोचता था जब मैंने जिंदगी को इतने करीब से नहीं जाना था..
असल में बहुत कुछ होता है जो हमे रोकता है इस तरह करने से पर इन सब बातो से भी ऊपर वो है जो अब तक हम जिंदगी जीने के लिए सहते आये..मान,सम्मान,पैसा,भविष्य सब कुछ जब लगता है सुरझित नहीं है तब इंसान अपने आप को जहर की गोलियों में,फांसी के फंदे में,धार की गोद में ढूंढता है..इस वजह से इस कहानी को नाम दिया है..आत्महत्या या हत्या..?

हत्या इसलिए भी क्यों की ये समाज द्वारा,परिवार द्वारा दी गयी मौत ही तो है जो जिंदगी हारने  पर मजबूर करती है...

बात पिछले दिनों की है दो मासूम बच्चियां सारी रात बिलखती रही अपनी माँ की बंद आँखों को खोलने की कोशिश करती रही..ये समाज का दिया उपकार ही तो था, या फिर खुद का जिंदगी से हार जाना..वो चली गयी है अब ये समाज के सामने का पहलु है..
लेकिन दूसरी और मौत को गले लगाने से ठीक एक घंटे पहले की हक़ीक़त शायद ही कोई बयां कर पाएं..
फिर भी सोच कर देखिये आँखों के सामने अन्धेरा छा जायेगा..आँखों से आंसुओ की तेज़ धार निकल पड़ेगी..
उसने खूब निहारा होगा अपनी फूल सी बेटियो को,उसने माथे को चूमा होगा अपने जीवन साथी के..उसने एक पल में सब यादे मिटाने की कोशिश की होगी..मौत दर्दनाक थी उसकी क्यों की जिसे मौत को गले लगाने से उसकी प्यारी सी बेटियो की सूरत ना रोक पायी..सच में सोचिये कितनी परेशान होगी वो अपनी दुनिया से..अभी कुछ दिन पहले ही अपनी घर गृहस्थी को फिर से संवारा था कुछ नया सोच कर फिर आँशिया अपना बनाया था..परेशान हूँ सोच कर खुद समाज किस और जा रहा है यंहा जीवन से ज्यादा से विवशता है इसे जीने की..इस तरह से ख़त्म होती जिंदगियों को कोई मोल नहीं होता कुछ दिन में समाज भुला देता है लेकिन बस याद रह जाएगी तो उन फूल सी गुड़ियाओं के मन जो उस रात अपनी माँ की बंद आँखों को भी खोलने की कोशिश करती रही...ये सब कोई नसीब,तो कोई उम्र,तो कोई पागलपन,कह कर भुला देगा लेकिन मुझे हमेशा सोचने में आता है..जब दुर्घटना होती है तो मुवावजा मिल जाता है,हत्या में अपराधी को सजा,लेकिन इस तरह की मौत पर क्या मिलता है ?
क्यों की ये एक आत्हत्या होती है इसलिए या इसलिए की इसमें मरने वाले के सिवा कोई और दूसरा साक्ष्य नहीं होता...अब ऐसे मौत को क्या कहे?..आत्महत्या या ह्त्या..?


written by - Vijayraj Patidar

Comments

Popular posts from this blog

पहले चुबंन का मर्म स्पर्श....

                                                                      चुम्बन का स्पर्श बात उन दिनों की है जब मैंने M.B.A. के साथ साथ Job करना भी स्टार्ट कर दिया था क्यों की बिटटू के देवास चले जाने और अपने आप को अकेलेपन से दूर रखने के लिए मैंने सोच लिया था की शायद जॉब होगी तो में अपने आप को दुनिया के बीच शायद उलझाये रख पाऊँ क्यों की उन दिनों में मेरा बिट्टु के बिना रह पाना मुश्किल ही था और होता भी यही है जब आपको को जिंदगी में पहली बार एक से दो होने का अहसास होता है स्टार्टिंग से ही कॉम्यूनिकेट होने में इंटरेस्ट था इसलिए मैंने अपने काम के कम समय में ही अच्छी image ऑफिस में बना ली थी कुछ दिनों बाद एक बहुत ही प्यारे चेहरे का भी ऑफिस में आना ह...

मंजिल तक पंहुचने के लिए नये और मुश्किल रास्ते भी चुनना जरूरी है

बात लगभग दो साल पहले ठंड के दिनों की है mba पूरा होने के बाद मैं ज्यादा से ज्यादा समय इंटरव्यू की तैय्यारी के लिए ही दे रहा था,लेकिन लगातार मुझे मिल रही असफलताओ से मैं थोडा चिंतित रहने लगा था,ऐसे में मेरे एक दोस्त ने मेरी परेशानी समझ कर मुझे कंही घूम आने की सलाह दी इससे मेरे दिमाग में चल रही एक जैसी चीजों से छुटकारा भी था और ठंड के दिनों में कंही घूम आने का अवसर भी,मैंने तुरंत हामी भर दी हम दोनों अगली ही सुबह घर से (आगर के पास) निकल गए,टूर ओम्कारेश्वर होते हुए मांडू पहुँचने का था,हम दोनों मेरी बाइक से उज्जैन होते हुए इंदौर आये और यंहा से फिर ओम्कारेंश्वर के लिए शाम को सात बजे निकले ठंड के दिन होने की वजह से हमे अँधेरे ने जल्दी अपनी आगोश में ले लिया,बीच में एक-दो जगह चाय नास्ता करते हुए हम बडवाह पंहुचे बहुत देर चलते रहने के बाद भी जब बडवाह में नर्मदा नदी पर बने पुल को हम लोग ढूंड नहीं पाए तो हम समझ गए कंही हम होना-ना-हो जरूर रास्ता भटक गए है वहीँ एक सज्जन से पता पूछने पर पता चला की हम बडवाह के पास बसे एक गाँव में और यहाँ से वापस बडवाह जाना सोलह किलोमीटर रहेगा लेकिन दूसरी और ही राहत की...