Skip to main content

"बेतुकी बकवास"

बात नहीं करता खुली किताब की तरह,शायद पन्नो को ओड कर जीने की आदत है..जब से होश संभाला है यकीनन जिंदगी मज़े से जी है..मज़े का मतलब पैसे से नहीं या किसी ब्रांड से..बस आज बात करना चाहता हूँ,थोड़ा घुल जाना चाहता हूँ..मुझे कभी हारने से डर नहीं लगा..अच्छा बनने की चाहत में बुराई मोल ले आता था..जिंदगी के सबसे अहम पल आपके मेरे हम सब की तरह सफर में गुज़र गए चाहे वो..बस का सफर हो या जिंदगी जीने की जद्दोजहद का..इन सब के बीच कुछ ऐसे लोगो ने जिंदगी बदली जिनके बारे में शायद लिखने से हाथ काँप उठे पर लिखना चाहता हूँ..कुछ ऐसे पल हम सब जीते है जिन्हे जीने के थोड़ी देर बाद या उसी समय में मन में ख्याल आता है "जिल्लत के पल" हां अक्क्सर हम सब किसी ऐसे दौर में होते है जब हमे उनके बीच में रहना पड़ता है जिनसे जैसे हम पहली बार मुलाक़ात कर रहे होते है..ये ठीक वैसे ही है जैसे अलग अलग जुर्म किये हुए कैदी एक बैरक में ला कर पटक दिए गए हो..और थोड़ा भी मामला नरम गरम होने पर अक्क्सर बात तानो तक आ जाती हो..जी हां में शायद आपकी सोच के उलट बात कर रहा हूँ..एक ऐसे परिवार की जहाँ पैसा ही सब कुछ होता है,,जहाँ समाज में इज़्ज़त चले जाने का ना डर होता है..अच्छी संस्कारी बहु ना ला पाने का मलाल होता है..बेटो के बिगड़ जाने का डर होता है..विरासत को मिटटी में ना मिलने देने का घमंड होता है..आपके हमारे बीच कही ना कही इस लेख के पात्र होंगे और यकीन मानिये वो सब कभी इस बात को स्वीकार नहीं करेंगे की उनमे ये सब दोष है..बात उन दिनों की है जब में समझ से थोड़ा समझने लगा और लोगो ने उनकी समझ से समझाने की कोशिश की..पर कहते है ना अलग अलग जगह पर अलग सीख मिलती है..क्रिकेट मुझे बहुत पसंद था..जब क्रिकेट खेलता था तो शायद क्रिकेटर बनने का सपना था..धीरे धीरे हर उस चीज़ से समझौता किया जाने लगा जो मुझे अपनों के स्वाभिमान के खो जाने से डराती थी..थोड़ा और समझदार हुआ तो शायद हर उस इंसान की तरह बनने की कोशिश करने लगा जो सफलता के सातवे आसमान पर बुलंदी  के झंडे गाड़ रहा था..खैर वो भी ना चाहते हुए त्यागना पड़ा..जब हर युवा की तरह प्रेम के रस में डूबने की कोशिश की तो शायद वो भी मुक्कमल नहीं हो सका..कहते है ना दिल की बात जुबा पर लाना बहुत मंहगा पड़ जाता है कभी..लेकिन इन सब के बीच में एक अच्छा दोस्त मिला..जिसने मुझसे कभी कुछ नहीं माँगा..कभी कुछ नहीं कहा..बस थोड़े से पानी में घुल कर..बर्फ की चादर ओड कर मेरे गले को तर करता रहा..जी हां थोड़ा बुरा इंसान भी रहा हूँ इसलिए कह रहा हूँ जिंदगी मज़े से जीने का नाम है..कभी बैठिये "मधुशाला" में बिछड़े साथी मिलते है..जैसे सब कोई ना कोई गम दफ़न करके खुशियाँ मानाने आये हो..लेकिन चैन कभी मिल नहीं पता कितनी भी कोशिश करो..शर्मा जी के लड़के से पिछड़ने का डर..ज्योति के किसी और की हो जाने का डर..जिंदगी में कुछ ना कर पाने का डर हम सब के लिए वो डर एक जैसा है बस किरदार बदल जाते है..मेरे लिए शायद सबसे अच्छे पलो में कुछ ऐसे साथी रहे है जिन्होंने असल में या नक़ल में जैसे हो भी मेरे साथ खड़े रहने की हिम्मत जुटाई है..आज तक मेरी कहानी में वही सब होता रहा जो आप और में अक्क्सर सपने में देखते रहे है..सपना अच्छा हो या बुरा पूरा होते होते है कोई ना कोई उठा ही देता है "मेरे लिए माँ कभी नींद में रुकावट नहीं बनी" क्योकि वो जानती थी,
मैं थक जाता हूँ अपनी मुश्किलो से दिन भर लड़ते लड़ते या फिर ये कहूं की मैंने कभी उन्हें अपना होने का अहसास नहीं करवाया..किस्समत से सब कुछ मिला..पर शायद किस्समत का पाने में यकीन नहीं रहा..इसलिए सोचता था कैसे अपने सपने पुरे करूँ,लेकिन इन सब के बीच में मेरे अपनों के सपने भी थे..वही डर वाले सपने..ना मेरे सपने पुरे हो पाए ना उनके..डर अब भी बाकी है उनका वही जो जो उनके मन में था,पर मेरा बदल गया क्योकि में समझ चूका हूँ जिन सपनो के पीछे में भाग रहा असल में वो मेरे थे ही नहीं..यही होता है हमारे सबके साथ हम कही दिनों सालो तक दुसरो के सपनो को अपना मान कर चलने लगते है..और जब टूट जाते है तो सोचते है नींद पूरी नहीं होने दी किसी ने..और अक्क्सर उन्हें कोसते है जिन्हे हम परिवार कहते है..शायद मैं कभी उनकी तरह सोच पाऊँ जिन्हे लगता है....
 मैं या मेरे जैसे बहुत से लोग गलत है..बस कुछ अधूरे डर से डरने का अब मन नहीं करता क्योकि मुझे इस दुनिया में आना था और वो माध्यम मेरा परिवार था..हम सब के साथ शायद यही हुआ है..लेकिन हमने अभी तक दुनिया में आने का मकसद शायद समझा ही नहीं..हमारे सबके मन में अलग अलग तरह के सपने है जो सच होने के लिए पंख फड़फड़ा रहे है..जिन्हे खुला आसमान चाहिए सच करने के लिए..एक कटी पतंग की तरह आज़ादी चाहिए जो जहाँ जाना चाहे जा सके..लेकिन वो तब ही सच होगा जब ये डर हम निकाल कर "सवच्छ भारत अभियान" के डिब्बे में डाल देंगे..मैंने तो डाल दिए है डिब्बा नहीं मिला तो वो कैलाश खैर की आवाज़ वाली गाडी को ढूंढ कर डाल आया हूँ..जिंदगी बस इतनी बड़ी और इतनी सच्ची है जितनी आप जीते है बाकी आप १०० वर्ष भी जी गए तो मलाल के साथ जियोगे..मिलते है फिर कही बेतुकी बातो के साथ..किसी चौराहे पर मिल ही जाऊँगा..चाय का कप हाथ में लिए..असल में चाय एक बहाना है मैं तो बस वहाँ बैठे लोगो से मुखातिब होना चाहता हूँ क्योकि ये वही लोग है जो दुनिया से आज़ाद हो कर जीना पसंद करते है..चिंताओं से घिरे रहते है फिर भी मन को समझाते है "रख हौसला अभी बहुत कुछ बाकी है,अभी तो नापी हे मुठ्ठी भर ज़मीन अभी तो पूरा आसमान बाकी है"




लेखन- विजयराज पाटीदार

Comments

Popular posts from this blog

आत्महत्या या ह्त्या..?

जीवन ऊपर वाले का दिया हुआ सबसे अनमोल तौहफा है फिर ना जाने क्यों इस अनमोल तौह्फे की कद्र नहीं कर पाते दरअसल में बात जीवन की नहीं बल्कि इस जीवन में हमसे जुड़े लोगो की भी है क्यों कोई कैसे अपने आपको ख़त्म कर लेता है क्या उसको उससे जुड़े किसी इंसान की जरूरत ने नहीं रोका होगा..ये तब सोचता था जब मैंने जिंदगी को इतने करीब से नहीं जाना था.. असल में बहुत कुछ होता है जो हमे रोकता है इस तरह करने से पर इन सब बातो से भी ऊपर वो है जो अब तक हम जिंदगी जीने के लिए सहते आये..मान,सम्मान,पैसा,भविष्य सब कुछ जब लगता है सुरझित नहीं है तब इंसान अपने आप को जहर की गोलियों में,फांसी के फंदे में,धार की गोद में ढूंढता है..इस वजह से इस कहानी को नाम दिया है..आत्महत्या या हत्या..? हत्या इसलिए भी क्यों की ये समाज द्वारा,परिवार द्वारा दी गयी मौत ही तो है जो जिंदगी हारने  पर मजबूर करती है... बात पिछले दिनों की है दो मासूम बच्चियां सारी रात बिलखती रही अपनी माँ की बंद आँखों को खोलने की कोशिश करती रही..ये समाज का दिया उपकार ही तो था, या फिर खुद का जिंदगी से हार जाना..वो चली गयी है अब ये समाज के सामने का पह...

पहले चुबंन का मर्म स्पर्श....

                                                                      चुम्बन का स्पर्श बात उन दिनों की है जब मैंने M.B.A. के साथ साथ Job करना भी स्टार्ट कर दिया था क्यों की बिटटू के देवास चले जाने और अपने आप को अकेलेपन से दूर रखने के लिए मैंने सोच लिया था की शायद जॉब होगी तो में अपने आप को दुनिया के बीच शायद उलझाये रख पाऊँ क्यों की उन दिनों में मेरा बिट्टु के बिना रह पाना मुश्किल ही था और होता भी यही है जब आपको को जिंदगी में पहली बार एक से दो होने का अहसास होता है स्टार्टिंग से ही कॉम्यूनिकेट होने में इंटरेस्ट था इसलिए मैंने अपने काम के कम समय में ही अच्छी image ऑफिस में बना ली थी कुछ दिनों बाद एक बहुत ही प्यारे चेहरे का भी ऑफिस में आना ह...

मंजिल तक पंहुचने के लिए नये और मुश्किल रास्ते भी चुनना जरूरी है

बात लगभग दो साल पहले ठंड के दिनों की है mba पूरा होने के बाद मैं ज्यादा से ज्यादा समय इंटरव्यू की तैय्यारी के लिए ही दे रहा था,लेकिन लगातार मुझे मिल रही असफलताओ से मैं थोडा चिंतित रहने लगा था,ऐसे में मेरे एक दोस्त ने मेरी परेशानी समझ कर मुझे कंही घूम आने की सलाह दी इससे मेरे दिमाग में चल रही एक जैसी चीजों से छुटकारा भी था और ठंड के दिनों में कंही घूम आने का अवसर भी,मैंने तुरंत हामी भर दी हम दोनों अगली ही सुबह घर से (आगर के पास) निकल गए,टूर ओम्कारेश्वर होते हुए मांडू पहुँचने का था,हम दोनों मेरी बाइक से उज्जैन होते हुए इंदौर आये और यंहा से फिर ओम्कारेंश्वर के लिए शाम को सात बजे निकले ठंड के दिन होने की वजह से हमे अँधेरे ने जल्दी अपनी आगोश में ले लिया,बीच में एक-दो जगह चाय नास्ता करते हुए हम बडवाह पंहुचे बहुत देर चलते रहने के बाद भी जब बडवाह में नर्मदा नदी पर बने पुल को हम लोग ढूंड नहीं पाए तो हम समझ गए कंही हम होना-ना-हो जरूर रास्ता भटक गए है वहीँ एक सज्जन से पता पूछने पर पता चला की हम बडवाह के पास बसे एक गाँव में और यहाँ से वापस बडवाह जाना सोलह किलोमीटर रहेगा लेकिन दूसरी और ही राहत की...