Skip to main content

कैसे अपने आपको सफल बनाये...

स्वागत हैं आप सब चाहने वालो का आपके स्नेह आज फिर एक बार लिखने की हिम्मत दी,
असल मे मैं अपने आपको देखता हूँ तो सोचने मे आता है दुनिया का सबसे सफल इंसान कही मैं ही तो नही,
जब भी मैं बस मे सफर करता हूँ मेरे आसपास हो रही छोटी छोटी बातों पर ध्यान चला ही जाता हैं,
अभी दो दिन पहले जब रेल-वे स्टेशन से भंवरकुआ (इंदौर)तक आना हुआ जैसे की रोज की ही तरह मे एक Commuter हूँ।
उस दिन मेरे पास वाली सीट पर एक बुजुर्ग आकर बैठ गये मुँह से शराब की महक साफ बता रही थी वो किसी महफिल से आ रहे थे,जब हल्की महक मुझे परेशान करने लगी तो मैंने उनसे विवश होकर पूछ ही लिया "अंकल कहा से टून हो कर आ रहे" चूँकि नशे मे थे इसलिए मैं भी थोड़ा उनसे मजाक के लहजे मे बात कर बैठा,
जवाब मिला "आज मैं एम.पी.ई. बी"से रिटायर्ड हुआ हूँ और मेरे साथियों ने थोडी शराब पीला दी।
ये तो बस शुरुआत थी इसके बाद मेरे दिमाग ने सोचना शुरू किया,
हम जी भर के पढ़ते हे,मेहनत करते हैं,अच्छी नौकरी,बिजनेस,घर परिवार,दोस्त यार सब बनाते हैं पर कभी खुलकर हमने उस सफलता को जीया हैं।
दरअसल मैं यह नही कहना चाहता उसका तरीका सही था पर इतना काफी है वो उससे खुश था बेहद खुश।
अब मैं उन बातों को आपके सामने लाऊँगा जो मुझसे पहले कही लोग ला चुके हैं पर यह मेरा निजी अनुभव रहा हैं-:

1. बिना वजह के कभी कोई काम मत कीजिए-: आप सफल होते हैं उसमे या नही यह सब आपकी मेहनत की प्रकृति पर निर्भर करेगा परंतु आपको सफलता तक ले जाने वाली आग आपकी उस "वजह" मे ही हैं।
2. छोटे छोटे Object बनाये-: अगर इस तरह से प्रयास करेंगे तो काम को आसानी से पूरा कर पायेंगे।
3. आर्थिक सफलता के बारे मे ना सोचें-: अपने शुरुआती समय मे ही लाभ के बारे मे ना सोचें।
 4.सीखना कभी बंद ना करे-: जब आप छोट छोटे लक्ष्य पा लेते हैं तो एक अहम की वजह से आप सीखना बंद ना करे।
5.हार से सीखें-जीत को जीये-: अपनी हार से हमेशा सबक ले और जीत को  खुलकर जीये।
6 . निरंतर इच्छुक बने रहे-: हमेशा एक सफल इंसान के बारे मे एक बात कहीं जाती हैं वो हमेशा चीज़ों को जानने के इच्छुक रहे ..थामस एडिसन,,न्यूटन,,आर्य भट्ट,,डॉ कलाम सब ने हमेशा निरंतर इच्छुक बने रहकर ही आविष्कार किये।
7. फायदे से ज्यादा अनुभव को समझें-: ये सही हैं अनुभवी आदमी कितनी बार भी दिवालिया हो जाये पर वह अपने अनुभव के दम पर फिर से उठ खडा होता हैं जैसे फोर्ड मोटर्स के मालिक।
8. अहंकारी ना बने-: कितने भी सफल हो जाओ या असफलता से घिरे रहो पर हमेशा विनम्र बने रहो।

मैं यह नही कहता की जरूर ये बातें आपको सफल बना दे परंतु ये विचार आपको एक नयी राह जरूर दिखा सकते हैं।
आगे भी ऐसे ही पाठकों के लिये कुछ अच्छा करने का प्रयास करता रहूँगा।

धन्यवाद
(एम.बी.ए-: विजयराज पाटीदार)

Comments

Popular posts from this blog

आत्महत्या या ह्त्या..?

जीवन ऊपर वाले का दिया हुआ सबसे अनमोल तौहफा है फिर ना जाने क्यों इस अनमोल तौह्फे की कद्र नहीं कर पाते दरअसल में बात जीवन की नहीं बल्कि इस जीवन में हमसे जुड़े लोगो की भी है क्यों कोई कैसे अपने आपको ख़त्म कर लेता है क्या उसको उससे जुड़े किसी इंसान की जरूरत ने नहीं रोका होगा..ये तब सोचता था जब मैंने जिंदगी को इतने करीब से नहीं जाना था.. असल में बहुत कुछ होता है जो हमे रोकता है इस तरह करने से पर इन सब बातो से भी ऊपर वो है जो अब तक हम जिंदगी जीने के लिए सहते आये..मान,सम्मान,पैसा,भविष्य सब कुछ जब लगता है सुरझित नहीं है तब इंसान अपने आप को जहर की गोलियों में,फांसी के फंदे में,धार की गोद में ढूंढता है..इस वजह से इस कहानी को नाम दिया है..आत्महत्या या हत्या..? हत्या इसलिए भी क्यों की ये समाज द्वारा,परिवार द्वारा दी गयी मौत ही तो है जो जिंदगी हारने  पर मजबूर करती है... बात पिछले दिनों की है दो मासूम बच्चियां सारी रात बिलखती रही अपनी माँ की बंद आँखों को खोलने की कोशिश करती रही..ये समाज का दिया उपकार ही तो था, या फिर खुद का जिंदगी से हार जाना..वो चली गयी है अब ये समाज के सामने का पह...

अपने अंश को समझिये

   अपने अंश को समझिये बचपन मिटटी की तरह है जिसे पेरेंट्स रूपी कुम्हार अपने हाथो से सँवारने की कोशिश करते हैं यहाँ सँवारने की कोशिश इसलिए भी क्यों की कुछ मिट्टी इतनी अलग होती है जिन्हें कुछ बना पाना मुश्किल होता हैं।जिन्हें खुली जमीन पर बिखर जाना , आसमान में धूल का गुबार बन उड़ जाना ही आता हैं और सच कहूँ ना तो ऐसे ही बचपन की खोज आज आपका बच्चा कर रहा हैं।आपने जमाने की फार्चूय्नर में अपनी रेनो क्वीड दबी होने का डर सीने से लगा लिया हैं और इस डर से लड़ने की कोशिश में आप अपने बच्चों को ढाल बना रहे हैं, इस तरह के व्यवहार से बच्चा कभी आपकी बातो को नही समझ पायेगा. नाम तो शायद नही जान पाया लेकिन उम्र यही कोई आठ-नौ साल रही होगी , गोल-मोल शरीर फिर भी सुविधा अनुसार नाम अनु रख लेते हैं। तुझे कितनी बार मना किया है बाहर मत खेला कर।(अनु की मम्मा की आवाज थी अनु के जवाब देने के बाद बता चला) मम्मा आप कभी बाहर नहीं खेलने देते कोई खा थोड़ी जायेगा।(शायद ये शब्द इतने धीरे थे की बस में और अनु ही सुन पाये)...मैं कमरे मे आ चुका था जो कि ग्राउंड फ्लोर के ठीक साइड में बने एक कोने मे फर्स्ट फ्ल...

पहले चुबंन का मर्म स्पर्श....

                                                                      चुम्बन का स्पर्श बात उन दिनों की है जब मैंने M.B.A. के साथ साथ Job करना भी स्टार्ट कर दिया था क्यों की बिटटू के देवास चले जाने और अपने आप को अकेलेपन से दूर रखने के लिए मैंने सोच लिया था की शायद जॉब होगी तो में अपने आप को दुनिया के बीच शायद उलझाये रख पाऊँ क्यों की उन दिनों में मेरा बिट्टु के बिना रह पाना मुश्किल ही था और होता भी यही है जब आपको को जिंदगी में पहली बार एक से दो होने का अहसास होता है स्टार्टिंग से ही कॉम्यूनिकेट होने में इंटरेस्ट था इसलिए मैंने अपने काम के कम समय में ही अच्छी image ऑफिस में बना ली थी कुछ दिनों बाद एक बहुत ही प्यारे चेहरे का भी ऑफिस में आना ह...