Skip to main content

"अवसाद"

                                "अवसाद"
नमस्कार प्रिय पाठकों आप सब का स्वागत हैं आज एक युवा मोटीवेशनल के साथ आज हम बात करेंगे तनाव,दबाव और लगातार मिल रही असफलताओ से कैसे सामना करें। और उससे उबरने का प्रयास कैसे किया जा सकता हैं।
दरअसल मैंने अपने हर लेख को युवाओं को समर्पित किया हैं और इस लेख को भी युवाओं के समकक्ष रखने का प्रयास करूँगा।
इस लेख का टाइटल "अवसाद" ज़रूर दिया है पर इसे आप जरा भी अवसाद मे ना पढे।
असल मे यह कहानी एक ऐसे इंसान की हैं जो कभी हार से नही डरता और आप सब उसको जानते हैं,
कहीं बार मैंने देखा युवा चाहे वो लड़की हो या लड़का बहुत जल्दी दबावों मे आ जाते हैं, परीक्षा मे नंबर कम,कोई थोड़ा कुछ बोल दे,या कोई जीवन मे धोखा दे दें।
 और तुरंत एक युवा अवसाद मे आ जाता है विडंबना यह हैं की आज का युवा फालतू की बातों मे अपने आप को घिरा हुआ पाता हैं वैयक्तित रूप से यह कोई समस्या नही असल मे यह एक बीमारी हैं।
परीक्षा मे असफल मैं भी हुआ,प्रेम मे असफल मैं भी हुआ,बिजनेस मे असफल मैं भी हुआ पर जो भी सीखा वह बस इतना है अवसाद हमें अपने ही देते है और बाहर भी इस बीमारी से अपने ही निकालते है।
अभी दो दिन पहले की ही बात है मेरे दोनो छोटे भाई मेरे लिये बहुत बड़े बन चुके थे एक ने अपनी समझ से और दूसरे ने अपनी ताकत से मेरे साथ खड़े होकर मुझे अवसाद नाम के एक टुचचे से दलदल मे जाने से रोका।
मैं बस हर युवा से यहीं कहूँगा अपनी परेशानी अपनो से शेयर करो अब चाहे वो आपके खून का अपना हो या आपके अहसासो से जुड़ा।
मैं अक्सर अपनी परेशानियों मे सबसे ज्यादा अपने आप को महफूज पाता हूँ वजह भी साफ हैं तब मैं और मजबूत के साथ शुरुआत करता हूँ।
और उम्मीद करूँगा हर युवा अपनी ताकत और काबिलीयत को पहचाने व ऐसे समय मे उन सब लोगों के बारे मे जाने जो ऐसी परेशानी से बाहर आये हैं।
युवराज सिंह को कैंसर हुआ पर उससे लड कर फिर अपनी जिंदगी शुरू की और शतक बनाये,निक एक मोटीवेटर हे और उनके जन्म से हाथ पैर नही हैं परंतु आज वो करोड़ो निराश लोगों के प्रेरणा सत्रोत हैं।

"जीवन अनंत है कभी हार मत मानो"

धन्यवाद
विजयराज पाटीदार 

Comments

Popular posts from this blog

आत्महत्या या ह्त्या..?

जीवन ऊपर वाले का दिया हुआ सबसे अनमोल तौहफा है फिर ना जाने क्यों इस अनमोल तौह्फे की कद्र नहीं कर पाते दरअसल में बात जीवन की नहीं बल्कि इस जीवन में हमसे जुड़े लोगो की भी है क्यों कोई कैसे अपने आपको ख़त्म कर लेता है क्या उसको उससे जुड़े किसी इंसान की जरूरत ने नहीं रोका होगा..ये तब सोचता था जब मैंने जिंदगी को इतने करीब से नहीं जाना था.. असल में बहुत कुछ होता है जो हमे रोकता है इस तरह करने से पर इन सब बातो से भी ऊपर वो है जो अब तक हम जिंदगी जीने के लिए सहते आये..मान,सम्मान,पैसा,भविष्य सब कुछ जब लगता है सुरझित नहीं है तब इंसान अपने आप को जहर की गोलियों में,फांसी के फंदे में,धार की गोद में ढूंढता है..इस वजह से इस कहानी को नाम दिया है..आत्महत्या या हत्या..? हत्या इसलिए भी क्यों की ये समाज द्वारा,परिवार द्वारा दी गयी मौत ही तो है जो जिंदगी हारने  पर मजबूर करती है... बात पिछले दिनों की है दो मासूम बच्चियां सारी रात बिलखती रही अपनी माँ की बंद आँखों को खोलने की कोशिश करती रही..ये समाज का दिया उपकार ही तो था, या फिर खुद का जिंदगी से हार जाना..वो चली गयी है अब ये समाज के सामने का पह...

अपने अंश को समझिये

   अपने अंश को समझिये बचपन मिटटी की तरह है जिसे पेरेंट्स रूपी कुम्हार अपने हाथो से सँवारने की कोशिश करते हैं यहाँ सँवारने की कोशिश इसलिए भी क्यों की कुछ मिट्टी इतनी अलग होती है जिन्हें कुछ बना पाना मुश्किल होता हैं।जिन्हें खुली जमीन पर बिखर जाना , आसमान में धूल का गुबार बन उड़ जाना ही आता हैं और सच कहूँ ना तो ऐसे ही बचपन की खोज आज आपका बच्चा कर रहा हैं।आपने जमाने की फार्चूय्नर में अपनी रेनो क्वीड दबी होने का डर सीने से लगा लिया हैं और इस डर से लड़ने की कोशिश में आप अपने बच्चों को ढाल बना रहे हैं, इस तरह के व्यवहार से बच्चा कभी आपकी बातो को नही समझ पायेगा. नाम तो शायद नही जान पाया लेकिन उम्र यही कोई आठ-नौ साल रही होगी , गोल-मोल शरीर फिर भी सुविधा अनुसार नाम अनु रख लेते हैं। तुझे कितनी बार मना किया है बाहर मत खेला कर।(अनु की मम्मा की आवाज थी अनु के जवाब देने के बाद बता चला) मम्मा आप कभी बाहर नहीं खेलने देते कोई खा थोड़ी जायेगा।(शायद ये शब्द इतने धीरे थे की बस में और अनु ही सुन पाये)...मैं कमरे मे आ चुका था जो कि ग्राउंड फ्लोर के ठीक साइड में बने एक कोने मे फर्स्ट फ्ल...

पहले चुबंन का मर्म स्पर्श....

                                                                      चुम्बन का स्पर्श बात उन दिनों की है जब मैंने M.B.A. के साथ साथ Job करना भी स्टार्ट कर दिया था क्यों की बिटटू के देवास चले जाने और अपने आप को अकेलेपन से दूर रखने के लिए मैंने सोच लिया था की शायद जॉब होगी तो में अपने आप को दुनिया के बीच शायद उलझाये रख पाऊँ क्यों की उन दिनों में मेरा बिट्टु के बिना रह पाना मुश्किल ही था और होता भी यही है जब आपको को जिंदगी में पहली बार एक से दो होने का अहसास होता है स्टार्टिंग से ही कॉम्यूनिकेट होने में इंटरेस्ट था इसलिए मैंने अपने काम के कम समय में ही अच्छी image ऑफिस में बना ली थी कुछ दिनों बाद एक बहुत ही प्यारे चेहरे का भी ऑफिस में आना ह...