Skip to main content

"फासला"

                                          "फासला"


Dear Drmzzz, ये पंक्तियाँ सिर्फ आपके लिये हैं।
तुमसे मुलाकात होना भी अजीब अहसास था,
ना नाम था ना पता फिर भी तुमसे मिलने को दिल बेताब था
किस लिये घंटो तक तेरा इंतजार इ-मीडिया पर करता था,
जब तुमसे बात हो जाया करती थी,नींद भी दस्तक दे दिया करती थी।
अब आता हूँ जब चित्रों मे तेरा दिदार हुआ किस्मत मे यूँ मिलना मुनासिब ना था।
तेरी उन बडी सी आंखों से लेकर,गले की सुराही तक बस था तारीफ-ए-काबिल।
तेरे गुलाबी होंठों की रंगत भी अक्सर मेरी नींदो को बिगाडा करती थी।
हाथो का छुअन जब भी महसूस करता हूँ,तन-मन मे उमंग प्यार वाली दौड़ जाया करती थी।
दूरियाँ लाख सही थी तेरे मेरे दरमियाँ जमाने की,फिर भी तु हर बात मान लिया करती थी।
समझ नही पाता कभी कभी, तो क्या इतनी बेसब्री तुझे भी हैं प्यार की।
तेरे डर से मैं कभी जीत नही पाऊँगा,,तेरी मुस्कान के लिये हारता भी चला जाऊँगा।।
तु मेरी कल्पनाओं मे हमेशा रहेंगी,तेरी यादों को लेकर दफन मैं। हो जाऊँगा।
अगर मन मे है तेरे मोहब्बत,,तो बंया कर तेरे लिये खुशियाँ ही ढूँढ कर लाऊँगा।
......
....
...
...
...
Dear drmzz...आपके लिये

written by- vijayraj patidar

Comments

Popular posts from this blog

आत्महत्या या ह्त्या..?

जीवन ऊपर वाले का दिया हुआ सबसे अनमोल तौहफा है फिर ना जाने क्यों इस अनमोल तौह्फे की कद्र नहीं कर पाते दरअसल में बात जीवन की नहीं बल्कि इस जीवन में हमसे जुड़े लोगो की भी है क्यों कोई कैसे अपने आपको ख़त्म कर लेता है क्या उसको उससे जुड़े किसी इंसान की जरूरत ने नहीं रोका होगा..ये तब सोचता था जब मैंने जिंदगी को इतने करीब से नहीं जाना था.. असल में बहुत कुछ होता है जो हमे रोकता है इस तरह करने से पर इन सब बातो से भी ऊपर वो है जो अब तक हम जिंदगी जीने के लिए सहते आये..मान,सम्मान,पैसा,भविष्य सब कुछ जब लगता है सुरझित नहीं है तब इंसान अपने आप को जहर की गोलियों में,फांसी के फंदे में,धार की गोद में ढूंढता है..इस वजह से इस कहानी को नाम दिया है..आत्महत्या या हत्या..? हत्या इसलिए भी क्यों की ये समाज द्वारा,परिवार द्वारा दी गयी मौत ही तो है जो जिंदगी हारने  पर मजबूर करती है... बात पिछले दिनों की है दो मासूम बच्चियां सारी रात बिलखती रही अपनी माँ की बंद आँखों को खोलने की कोशिश करती रही..ये समाज का दिया उपकार ही तो था, या फिर खुद का जिंदगी से हार जाना..वो चली गयी है अब ये समाज के सामने का पह...

भ्रमण किस्सों का..

अलसुबह उठना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है..ऐसा डॉ लोग कहते है लेकिन हम मानते कहा है ये बात तब और बिगड़ जाती है जब मेरे जैसे दुनिया की चिंता “भाड़ में जाये वाले” विचारों से करते है..खैर २० सितम्बर २०१७ यानी अभी एक हफ्ते पहले बीना डॉ की सलाह लिए अलसुबह ६.०० बजे उठना पडा,बात असल में कुछ ऐसी है की हमने प्लान किया था कंही बहार जाने का,घुमने का,मौज मस्ती करने का,हमने से मतलब मैं और अनुराग,जी हां अनुराग वही है जिनका जिक्र में अपने एक छोटे लेखन “नमक स्वादानुसार-बस टाइटल चोरी का है” में कर चुका हूँ..हां तो सीधे अपने यात्रा व्रतांत पर आता हूँ..सुबह उठे तो मौसम साफ़ नहीं था और ये सब असर था पूर्व में बने कमजोर मानसूनी दबाव का जिससे मध्य-प्रदेश और आस पास के प्रदेशो में भारी बारिश की चेतावनी दी गयी थी..फिर भी हमने सोचा जाना जरूरी है क्योंकि दो दिनों से जाने को जो ठीन्डोरा जो हमने बाकी तीन ना जाने वाले साथियों के सामने पिटा था वो बाहर हो रही बारिश का मज़ा लेकर हमे मन ही मन ये जता और बता रहे थे की “लो,ले घुमने का,घंटा पानी अब कंही ना जाने दे तुमको”..लेकिन हमारे विचारो ने सांठ-गाँठ कर ली थी..हमने स...

समाज बदलाव चाहता है....

समाज  बदलाव मे खो रहा हैं अजीब हे ना,अगर मे इस मुद्दे पर बात करूँगा तो शायद मुझे Made in china वाली घृणा से देखा जाये पर सत्य और सही कहने मे उतना ही फर्क है जितना सेक्स और फेक्स मे,दोनों शब्दो से काम का औचित्य बदल जाता है। आज बात करूँगा सेक्स के  फेक्स बनने की...... पिछले कुछ समय से अगर देखा जाये तो कमरे की चार दिवारी की सिसकियाँ अब मोबाइल के इनबाक्स मे आ सकती है। आधुनिकता के तौर मे आज सेक्स को फेक्स की तरह अपने प्रेमी/प्रेमिका के इनबाक्स मे भेजा जा सकता हैं,जिसे मैं तो कम से कम चुतियापा कहूँगा इसमे इतना ही मजा है जितना किसी को सपने मे याद करके बिस्तर खराब करना.....लेकिन फिर भी इसने बहुत ही रोचक प्रेम का विकास किया है.. ↣बकायदा इसमें आप बिना पैसा खर्च किये प्रेमी/प्रेमिका को शादी वाली पौशाक से लेकर इनर वियर तक महसूस कर सकते है. ↣ कभी कभी तो हद ही हो जाती है जब सेक्स के दर्द को लिख कर बंया किया जाता है. ↣और जब विश्वास अंतिम चरण पर होता है तब ये पर्सनल पिक्चर के आदान प्रदान तक पहुँच जाता है .. मानता हूँ समाज की मांग है बदलाव लेकिन युथ किस तरफ जा रही है ये वो इनके इ...